कोरबा

जिले के बारीडीह गांव के घर में निकला 5 फिट लंबा जहरीला कोबरा सांप,

अविनाश यादव की संस्था आर.सी.आर.एस के सदस्य लोकेश राज और मोनेश्वर द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू... ।।

 

कोरबा। कोरबा जिला के उरगा क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर अंदर बारीडीह गांव के एक घर में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया , जब घर के अंदर बाड़ी में करीब 5 फिट लंबा कोबरा सांप देखा गया। जहरीले सांप को देख घर वाले काफी दर गए थे। तब ही घर के मुखिया सुखमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पे दी। ड्यूटी पे पदस्थ 112 हेल्पलाइन नम्बर पुलिस कर्मी संजय कंवर और देवेंद्र पैकरा के द्वारा इसकी सूचना आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी गई।

 अविनाश यादव से देरी ना करते हुए अपने संस्था के सदस्य लोकेश राज और मोनेश्वर को इसकी सूचना देते हुए गांव जाने के लिए रवाना कर दिया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे दोनो सदस्यों के द्वारा देखा गया की एक 5 फिट लंबा जहरीला कोबरा सांप घर के बाड़ी में टंकी में था। दोनो ही सदस्यों के द्वारा बाड़ी में जमी भीड़ को हटाया गया और सांप से दूरी बनाए रखने को बोला गया एवं दोनो ही सदस्यों के द्वारा सांप के बारे में सही जानकारी देते हुए उसे पूरी सुरक्षा के साथ रेस्क्यू कर लिया गया।

 घर के मुखिया सुखमार सिंह ने बताया कि सांप को फन काटते देख वह पहचान गए थे की, यह एक जहरीला कोबरा सांप है, जिसे लोकल भाषा में गेहुआं या डोमी कहा जाता है। इसलिए उन्होंने किसी भी तरह का जोखिम ना उठाते हुए 112 हेल्पलाइन नम्बर के मदद से आर.सी.आर.एस संस्था के सर्पमित्रों को बुलाया। जिसके बाद अविनाश यादव के संस्था के दोनों सदस्यों द्वारा वन विभाग को सूचित करते हुए और पुलिस कर्मियों के निगरानी में पूरी सुरक्षा के साथ सांप को रेस्क्यू किया गया और दूर के जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। आर.सी.आर.एस संस्था कोरबा जिले के शहर एवं गांव क्षेत्र में आए दिन ऐसे सर्पों का सुरक्षा के साथ रेस्क्यू करने का काम करते आ रही और आम जनता के लिए एक सेवा का काम कर रही है ।संस्था लोगों को सही गलत की जानकारी देते हुए लोगों के मन से अंधविश्वास को भी दूर कर रही है।

हेल्प लाइन नंबर — संपर्क करे – 9827917848,9009996789,7987957958

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button