कोरबा

झांकी में वन विभाग रहा प्रथम – 

कोरबा (ट्रैक सिटी) गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में 16 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वन विभाग द्वारा किंग कोबरा एवं वन्य जीव पर प्रस्तुत झांकी को प्रथम स्थान, स्वच्छता पर आधारित नगर पालिक निगम की झांकी को द्वितीय स्थान, कृषि संबंधित कार्यों पर आधारित कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ झांकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना पुरस्कार अंतर्गत राम अवतार उरांव को 50 हजार की राशि आईआईटी में चयन होने पर प्रदान किया गया।
Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button