कोरबा

धान खरीदी: जिले में अब तक छह लाख 90 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

16 हजार 895 किसानों का 133 करोड़ 98 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा गया

03 जनवरी के लिए एक हजार 221 किसानों ने कटाया टोकन, लगभग 51 हजार क्विंटल धान खरीदा जाएगा

कोरबा/ट्रैक सिटी- धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक 16 हजार 895 किसानों का 133 करोड़ 98 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक छह लाख 90 हजार 552 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटने, धान की तौलाई और भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में अपनी मेहनत से उगाए धान को समितियों में बेचने का अलग उत्साह है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।
जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की सभी व्यवस्थाओं से किसानों में धान बेचने के लिए खासा उत्साह है। जिले में 31 दिसंबर तक छह लाख 90 हजार 552 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से छह लाख 25 हजार 540 क्विंटल मोटा और 63 हजार 998 क्विंटल 40 किलो सरना और एक हजार 013 क्विंटल 60 किलो पतला धान शामिल है। जिले में 03 जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 221 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 51 हजार 054 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 55 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से तीन लाख 80 हजार 856 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से तीन लाख 38 हजार 616 क्विंटल मोटा और 42 हजार 240 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।
सोमवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 221 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 51 हजार 054 क्विंटल धान- सोमवार 03 जनवरी को एक हजार 221 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। 03 जनवरी को इन किसानों से 51 हजार 054 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सोमवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 27, उतरदा में 46, कटघोरा में 17, कनकी में 38, करतला में 23, केरवाद्वारी में 22, कुलहरिया में 34, कोथारी में 30, कोरकोमा में 39, कोरबी पाली में 28, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 27, चैतमा में 28, चिकनी पाली में 21, लबेद में 24, छुरीकला में 23, सुमेधा में 11 एवं जटगा में 13 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 07, जवाली में 24, रंजना में 12, तुमान में 30, तिलकेजा में 22, दुरपा में 25, नवापारा में 21, बेहरचुंआ में 20, निरधि में 21, पठियापाली में 24, पसान में 19, लैंगा में 12, नुनेरा में 12, पाली में 26, पिपरिया में 09, पोड़ी में 20, पोड़ी-उपरोड़ा में 10, फरसवानी में 36, बरपाली कोरबा में 21, बरपाली में 42, बिंझरा में 18, कुदुरमाल में 20 एवं भैंसमा में 30 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 21, रामपुर में 29, लाफा में 17, श्यांग में 23, सपलवा में 08, उमरेली में 21, सुखरीकला में 19, सिरमिना में 31, दादरखुर्द में 11, सोनपुरी में 29, सोहागपुर में 40, कराईनारा में 10, नोनबिर्रा में 12 एवं हरदीबाजार में 18 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जा रहे हैं। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कॉमन धान एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और ए ग्रेड धान एक हजार 960 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!