कोरबा

भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

 

कोरबा /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा के राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों को वर्मी कंपोस्ट के रूप में अमानक खाद को लेने की बाध्यता समाप्त करने एवं राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किस्तों में काटी गई राशि का तत्काल भुगतान, पूरे प्रदेश में किसानों के रवि फसल की खरीदी ₹2500 प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किए जाए, राज्य सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले घोषणा पत्र के 2 वर्ष की बोनस तत्काल किसानों को जारी की जाए, राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा में कटौती कर रही है उसको बंद करते हुए किसान के संपूर्ण खेतिहर रकबे पर 15 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जाए एवं किसान हित में अन्य मुद्दों के संदर्भ में माननीय राज्यपाल सुश्रीअनुसुईया उईके जी के नाम डिप्टी कलेक्टर कोरबा को जापान सौंपा गया जिसमें इस अवसर पर विशेष रुप से संतोष देवांगन जिला महामंत्री भाजपा,चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा श्याम लाल मरावी वरिष्ठ भाजपा नेता, आकाश सक्सेना जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री संदीप सहगल जिला मंत्री, भाजपा नवदीप नंदा प्रमुख आईटी सेल, छोटेलाल पटेल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ पवन सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा, कलम सिंह राठिया मंडल अध्यक्ष करतला, दिलहरण महंत मंडल अध्यक्ष भिलाई बाजार, पुरुषोत्तम यादव मंडल अध्यक्ष बाकी मोगरा, गजाधर यादव मंडल अध्यक्ष दर्री,नंदकुमार राठिया, तीरथ कश्यप, राजकुमार, बाबूलाल रुपेश शांडिल्य श्याम दास महंत विवेक मारकंडे गोपाल सिंह उपस्थिति रहे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!