कोरबा

मोरध्वज वैष्णव और शिष्यगण अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह मलेशिया में देंगे अपनी प्रस्तुति

कोरबा,2 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) आगामी 4 जनवरी से 8 जनवरी 2023 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सव जिसका आयोजन भारत संस्कृति यात्रा 2023 (33वा ग्लोबल इंडियन क्लासिकल म्यूजिक डांस कॉम्पीटीशन एवं 33वा इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ इंडियन कल्चर) हिंदुस्तान आर्ट म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता तथा भारतीय सांस्कृतिक हाई कमीशन (ICCR) इंडिया एवं मलेशिया के द्वारा मलेशिया की राजधानी कुअलालुम्पुर में होने जा रही है। जिसमे कोरबा तथा छत्तीसगढ़ के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय तबला वादक एवं नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव (ताल्मणि) तथा उनके शिष्यों के द्वारा तबला वादन एवं नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगीत महोत्सव एवं प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देश शिरकत करेंगे। कोरबा की उभरती हुई बाल कत्थक नृत्यांगना इशिता कश्यप जिन्होंने कई राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कोरबा तथा छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित कर चुकी हैं इस महोत्सव में अपने नृत्य कला का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर कोरबा नगर को गौरवान्वित करने वाली होनहार कत्थक नृत्यांगना प्रीति चंद्रा तथा बालको नगर की होनहार बाल कलाकार आदया कौशिक जो की कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अनेको पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। साथ में कोरबा के उत्कृष्ठ सिंथेसाइजर वादक वेदांत अग्रवाल इस अंतरर्राष्ट्रीय महोत्सव में अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे तथा आशा है वहा पर भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कोरबा छत्तीसगढ़ तथा देश का नाम रौशन करेंगे।
इसके पहले भी मोरध्वज वैष्णव तथा शिष्यों के द्वारा विश्व के अनेक देशो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर कोरबा तथा छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करते रहे हैं इस अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोरबा तथा छत्तीसगढ़ के सभी गुरुजन एवं संगीत प्रेमियों ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाए प्रेषित की हैं।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!