रायपुर

अंडमान निकोबार पहुंचे अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय का एयरपोर्ट में स्थानीय कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

काँग्रेस पार्टी के नारों से गूँजा अंडमान निकोबार का पोर्टब्लेर विमानतल....

 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मे शामिल होने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निमंत्रण देने पहुँचे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय…

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 1 से 3 नवंबर के बीच रायपुर में आयोजित किए जाने वाले राज्योत्सव एवं नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2022 हेतु केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल महोदय एडमिरल डी के जोशी को आमंत्रित किए जाने माननीय संसदीय सचिव विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय एवं संसदीय सचिव विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपराज्यपाल को राज्योत्सव में आमंत्रण हेतु मुख्यमंत्री का उपराज्यपाल महोदय के नाम संदेश, आमंत्रण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह और छत्तीसगढ़ का गमछा जिसमे छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति परम्परा को दर्शाया गया है भेंट स्वरुप दिया गया। साथ ही उपराज्यपाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक विकास उपाध्याय और विनोद चन्द्राकर को अंडमान निकोबार के राष्ट्रीय स्मारक (सेलुलर जेल) का प्रतीक चिन्ह भेंट किया
उक्त प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर को राज निवास पोर्ट ब्लेयर में माननीय उप राज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (रिटायर्ड) से भेंट कर उन्हे उक्त आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया जिसके लिए माननीय उपराज्यपाल महोदय द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
छत्तीसगढ़ मे होने वाले राज्योंत्स्व मे अंडमान निकोबार के आदिवासी दल भी शामिल होकर अपनी प्रस्तुति देंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button