Bilaspur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चेतना हाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

Bilaspur-8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें की महिला पुलिस अधिकारियों, होमगार्ड की महिलाओं एवं जेल विभाग में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया, साथ ही सभी महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण , अध्यक्ष , पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह , विशिष्ट अतिथि कमिश्नर नगर निगम  अमित कुमार रहे.
“चेतना भवन” में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रत्येक फील्ड में काम कर रहे हैं, महिलाओं को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र वितरण कर उनको बधाइयां दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी परिवार, परामर्शकर्ता,जेल विभाग,वन विभाग,होमगार्ड,अन्य संस्थाओं में काम करने वाली महिलाएं एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रेस मीडिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के कार्यों का प्रोत्साहन किया गया एवं महिला जागरूकता संबंधित जानकारी चेतना से जुड़ी जानकारी प्रदाय की गई.

उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा पुलिस लाइन बिलासपुर, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW अनिता प्रभा मिंज,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती रश्मित कौर चावला, एस०डी०ओ०पी० कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम महिला थाना बिलासपुर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही महिला परामर्श केंद्र महिला थाना में निरंतर कार्यशील महिलाएं डॉक्टर नीता श्रीवास्तव, डॉक्टर अलका डॉक्टर, विवाह डॉक्टर आशा सिंह,डॉ०अवनी सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें सम्मानित किया गया.

उप पुलिस अधीक्षक IUCAW श्रीमती अनीता प्रभा मिंज मैडम के द्वारा मधुर संगीत नारी सम्मान में गाया गया साथ ही अभिव्यक्ति की जानकारी भी दी गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button