कोरबा

आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बरबसपुर से उरगा मार्ग के पंडरीपानी के पास एक भीषण सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार दूर जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दुर्गेश पटवा और हेमंत पटवा प्लंबर का कार्य करने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से उदय नामक युवक अपने साथी के साथ काम से लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश पटवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button