कोरबा

परसाखोला पिकनिक स्पॉट में दो गुटों के मध्य विवाद:जमकर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। इतना ही नहीं, मारपीट में कढ़ाई और अन्य बर्तनों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, परसाखोला पिकनिक स्पॉट में दो अलग-अलग गुट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाटरफॉल के समीप दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ ही कढ़ाई और अन्य बर्तनों से भी हमला किए जाने का दृश्य सामने आया है। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों के बीच हुई इस झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनने की बात कही जा रही है।घटना का वीडियो सामने आने के बाद परसाखोला पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटक स्थल पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय हैं।फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मामले में बालको थाने में किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button