कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सतनाम भवन में किया गया महिलाओं का सम्मान।

कोरबा (ट्रैक सिटी) आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भैरोताल सुराकछार सतनाम भवन में कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि सुश्री सुरती कुलदीप, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा एवं ब्लॉक सदस्यों के द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर फरहाना अली एवं निधि सिंह तथा मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ ज्योति दीवान उपस्थित रहीं।
समाजसेवी जनक दास कुलदीप ,हीरालाल साहू ,लखन कठोतिया,यशवर्धन कठोतिया,अनिता दास, एंजलीना कुजूर चित्रेखा ,जानकी पटेल ,रजनी श्रीवास सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर योगदान रहा ।छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित कर राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई,।
डॉ फरहाना ,डॉ निधि सिंह ,डॉ ज्योति दीवान सभी आमंत्रित वक्ताओं के द्वारा महिलाओं के अधिकारों, अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने , स्वयं को एवं अपने बच्चों को शिक्षा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरती कुलदीप के द्वारा महिला दिवस का इतिहास बताकर उन्हें साहस और संघर्ष के साथ अंधविश्वास से ऊपर उठकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार से लड़ने एवं कानून संविधान के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिला साथियों एवं मितानिनों के द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई साथ ही खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर उनके द्वारा हिस्सा लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी मितानिनों का सम्मान यहां सभी प्रतिभागी महिला साथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button