कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है। अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण दी जा रही है। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मई से प्रारंभ हो गई है। जो 04 जून तक निरंतर जारी रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं। वे ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करा लें अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण में शामिल किया जा सके।

