KorbaNEWS

अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग जीवन पर्यंत रहेगा याद- दऊवा

 

कटघोरा (ट्रैक सिटी) 28 फरवरी शुक्रवार को जनपद पंचायत कटघोरा में पदस्थ करारोपण अधिकारी दऊवा राम कंवर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद सीईओ यशपाल सिंह ने कहा कि करारोपण अधिकारी दऊवा राम कंवर ने जनपद पंचायत में अपनी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं श्री कंवर अब अपना अधिकांश समय अपने परिवार व समाज को देंगे। सीईओ श्री सिंह ने आगे कहा कि करारोपण अधिकारी श्री कंवर को सौंपे गए उनके दायित्वों का निर्वहन समय पर किया करते थे। करारोपण अधिकारी दऊवा राम कंवर ने कहा कि कटघोरा जनपद में ही मेरी पहली पदस्थापना थी और आज सेवानिवृत्त भी यहीं से हो रहा हूँ। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग व साथ मिला जो मुझे जीवन पर्यंत याद रहेगा। जनपद पंचायत कटघोरा के सभाकक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद सीईओ ने शाल, श्रीफल व बैग भेंट किया एवम कोरबा सचिव संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने अपने सचिव साथियों के साथ हांथ घड़ी भेंट किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर के शिवालय, पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर, पूर्व अध्यक्ष धरम भारद्वाज, इंजीनियर आर ई एस रामकुमार पोर्ते, हरिश्चन्द कश्यप, पंचायत सचिव धरमराज मरकाम, पवन गुप्ता, श्रीमति रजनी सूर्यवंशी, श्रीमती लता पटेल, रहीम अली, छत्रपाल सिंह कंवर, हरि सिंह कंवर, रवि शंकर जायसवाल, चंदन सिंह, आर के भारद्वाज, प्रोग्रामर मनरेगा शिव टंडन, एस बी एम ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक मनरेगा कमलेश मिश्रा, परदेशी यादव सहित सभी पंचायत सचिव व जनपद के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button