Korba

अनंतिम योग्यता सूची जारी, अभ्यर्थी 06 जून तक दावा आपत्ति कर सकते है जमा।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया के ग्राम पंचायत कोरबी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूडांड़ में सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के जांच व परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय चोटिया तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी अनंतिम सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 06 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय चोटिया में अपनी दावा आपत्ति जमा कर सकते है। दावा आपत्ति में नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button