Korba

अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े वाहनों को किया  क्षतिग्रस्त। हादसे के बाद चालक हुआ फरार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बालको नगर में परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह हादसा तब हुआ जब ट्रक एक दुकान से टकराकर अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के समय ट्रक का चालक कथित तौर पर नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है।इस हादसे में ट्रक (सीजी 12 बीजे 7629) के नंबर का पता चला है, लेकिन चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के लिए टीम भेजी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button