कोरबा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले का रेलवे स्टेशन भी बन रहा हाईटेक और सुंदर

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अंचलवासियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

कोरबा (ट्रैक सिटी) अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोरबा शहर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना पर काम प्रारंभ हो चुका है, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अंचलवासियो ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 45 से अधिक रेलवे स्टेशनों में काम होना है। जिसमें कोरबा रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। इसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। माना जा रहा हैं की निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अंचल का स्टेशन बड़े शहरों के तर्ज पर नजर आएगा, साथ ही इसमें सुविधाएं बढ़ जाएगी। स्टेशन में पाथ-वे और एक्सीललेटर भी लगेगा, जिससे यात्री बिना सीढ़ी चढ़े-उतरे एक्सीललेटर में खड़े-खड़े प्लेटफार्म से ऊपर फूट ओवरब्रिज और ऊपर फूट ओवरब्रिज से नीचे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे।
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशनों में आकर्षक गेट, वेटिंग हॉल, पाथ-वे, एक्सीललेटर, फूट ओवरब्रिज, लाइटिंग, सौंदर्गीकरण के साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, सड़कों का चौड़ीकरण, वाहन पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button