कोरबा (ट्रैक सिटी) भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का कुनबा बढ़ाने, किसानो और मजदूरों के मुद्दे को मजबूती से रखने के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में संगठन में काम करने वाले लोगों को नियुक्ति प्रदान किया जा रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कोरबा निवासी अरशद लारी को भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पद पर नियुक्त किया है। अरशद की ईमानदारी उनकी कार्यशैली,उनके कार्यों को देखते हुए यह नियुक्ति दी गई है । भारतीय किसान मज़दूर संयुक्त मोर्चा (एसकेएम) एक गठबंधन है, जिसमें कई भारतीय किसान यूनियन शामिल हैं. यह गठबंधन, सितंबर 2020 में शुरू किए गए तीन कृषि अधिनियमों के ख़िलाफ़ सत्याग्रह का समन्वय करने के लिए बनाया गया था. अरशद लारी इससे पूर्व विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं उनके इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हैं।

