कोरबा

अल्टीमेटम आदेश की प्रतियां जलाकर पंचायत सचिवों ने जताया विरोध

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़ ।

प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पंचायत सचिवों द्वारा  शासकीयकरण की मांग को लेकर  पिछले 18 दिनों से आईटीआई चौक पर पंचायत सचिव हड़ताल पर डटे हुए हैं। नवरात्र प्रारंभ होते ही पंचायत सचिवों ने हवन पूजन कराकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की थी।

पंचायत सचिवों को छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें 16 मार्च 2023 से अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ग्राम पंचायत सचिव को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने का आदेश जारी किया गया हैं । जारी आदेश के विरोध में आज पंचायत सचिवों ने आईटीआई चौक पर आदेश की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया।

हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों का कहना है कि सरकार अगर जल्द से जल्द उनकी बात नहीं मानती है तो उनके द्वारा और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। अल्टीमेटम आदेश जारी करने पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम से वह डरने वाले नहीं है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button