कोरबा

सुशासन तिहार 2026- गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी।

सिंचाई संकट से मिली राहत, किसान शिव कंवर को मिला पेट्रोल चालित पंप।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 प्रदेशवासियों के लिए विश्वास, संवेदनशीलता और जनसेवा का नया प्रतीक बनकर उभरा है। गांवों की चैपालों से लेकर जनसमस्या निवारण शिविरों तक शासन और जनता के बीच संवाद का ऐसा सशक्त सेतु तैयार हुआ है, जहां लोगों की समस्याएं सिर्फ सुनी नहीं जा रहीं, बल्कि संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सुशासन की अवधारणा को वास्तविक धरातल पर साकार कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों के साथ किसानों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शासन की संवेदनशील पहल से किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवापारा निवासी कृषक शिव कंवर, पिता बाबू सिंह कंवर को भी सुशासन तिहार के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। वर्षों से खेती-किसानी से जुड़े श्री कंवर लगभग तीन से चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है, लेकिन सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से फसल उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया गया तथा उन्हें पेट्रोल चालित पंप प्रदान किया गया। पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई में सुविधा होगी और खेती का कार्य अधिक सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

शिव कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि अब खेतों में पानी की समस्या दूर होगी और खेती बेहतर तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button