Raipur

अवैध रूप से संचालित ढ़ाबा पर कार्रवाई, संचालक पर जुर्माना

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, घंटे भर में हुई कार्रवाई

Track city. आरंग तहसील के बैहार गांव के गौठान परिसर में अवैध रूप से संचालित ढ़ाबा पर कार्रवाई की गई है। ढ़ाबा संचालित करने वाले पर जुर्माना भी लगाया गया है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक के दौरान अवैध ढाबे पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिक की राजस्व टीम महज घंटेभर के भीतर पहुंची और अवैध ढ़ाबे को खाली कराया। साथ ही संचालक दिनेश्वर तंबोली पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, सीएमओ खेल कुमार पटेल समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button