कोरबा

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, नई दिल्ली से संबद्ध) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। हालिया नियुक्तियों में कुलवंत सिंह खनूजा, पिथौरा जिला महासमुंद को प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह राजपूत को कोरबा जिला अध्यक्ष और शुभम शर्मा (भिलाई) को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह बंदेशा, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे और प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा की सहमति से यह नियुक्तियां की गई। जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष और सीजेयु की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा की अनुशंसा पर की गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने जितेन्द्र सिंह राजपूत को नियुक्ति पत्र भेजा है। नव नियुक्त अध्यक्ष को जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजने कहा गया हैं।

जितेन्द्र सिंह राजपूत के अध्यक्ष नियुक्त होन की घोषणा के बाद क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए  जितेंद्र सिंह राजपूत को बधाई दी।

कोरबा जिला के पत्रकारों ने कहा कि इस नए नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि वह पत्रकारों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को निभाने का भी संकल्प दोहराया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button