जांजगीर-चाँपा

अकलतरा में नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज, अधिकारियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा (ट्रैक सिटी)। जांजगीर-चांपा जिले के अनुविभाग अकलतरा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री, बकेट क्लेम अभियान, नक्शा बटांकन, नामांतरण एवं बंटवारा, अभिलेख सुधार, सीमांकन और स्वामित्व योजना सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बैठक के दौरान नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति सामने आने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नक्शा बटांकन के कार्य में अब ठोस परिणाम दिखाई देना चाहिए। उन्होंने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त और अद्यतन रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन के बाद संबंधित भूमि के रिकॉर्ड को जल्द से जल्द अपडेट किया जाए। साथ ही नक्शा, खसरा और बी-1 जैसे महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों को भी दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी बताया कि वे स्वयं फील्ड में जाकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण और विभिन्न कार्यों की वास्तविक प्रगति का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों से फील्ड में कार्य करने के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी भी ली।

बैठक में एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री और बकेट क्लेम अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा अविवादित एवं विवादित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख सुधार, सीमांकन तथा स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड वितरण की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों, आधार सीडिंग, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे और जियो-रेफरेंसिंग की स्थिति की भी समीक्षा की। असर्वेक्षित ग्रामों में सर्वे और रिसर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट रखने और आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button