कोरबा

सड़क हादसा: बाइक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। खोरडी मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम सराइसिंगार निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप ने घायल के उपचार के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से ग्राम सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप ने घायल के उपचार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हादसे की खबर से ग्राम सराइसिंगार में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button