कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले के दर्री थाना के पास सोमवार तड़के हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे दर्री थाना के समीप हुआ। दोनों भारी वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही जान चली गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों और किन परिस्थितियों में दोनों वाहनों की भिड़ंत हुई, इसकी पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Leave a Reply

