कोरबा

बाकी मोगरा में 2 नंबर खदान के पास खेत में भूस्खलन, कोयला खनन को लेकर खेत मालिक ने जताई आशंका

कोरबा/बाँकी मोगरा(ट्रैक सिटी)। बाँकी मोगरा क्षेत्र में 2 नंबर खदान के पास एक खेत में भूस्खलन होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र से लगे खेत में जमीन का एक हिस्सा अचानक धंसने और खिसकने की स्थिति सामने आई है।

स्थानीय ग्रामीण एवं खेत मालिक हरिहर सिंह ने बताया कि उनके खेत के पास ही कोयले की खदान है। उनके अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रहे कोयला खनन और खनन कार्य के दौरान होने वाली ब्लास्टिंग के कारण जमीन कमजोर हुई होगी, जिसके चलते खेत में भूस्खलन की स्थिति निर्मित होने की आशंका है।

हालांकि, भूस्खलन का वास्तविक कारण क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा स्थल का निरीक्षण और तकनीकी जांच किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना में किसी तरह के जनहानि की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
ट्रैक सिटी न्यूज़ की टीम अपने सहयोगियों के साथ लगातार मौके से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और आधिकारिक जानकारी सामने आने पर समाचार को तत्काल अपडेट किया जाएगा।
(खेत मालिक द्वारा कोयला खनन और ब्लास्टिंग को भूस्खलन का संभावित कारण बताया गया है। इसकी स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।)

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button