कोरबा

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही।

02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

*कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 23.04.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकटीखार तालाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी गई।दबिश के दौरान आरोपीगण अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं भंडारण करते पाए गए।मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया एवं अवैध शराब जप्त की गई।

*जप्ती विवरण:* 

कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹4,100/-)15 लीटर की 01 डिब्बी 10-10 लीटर के जरीकेन अन्य बर्तनों में रखी महुआ शराब

*आरोपीगण:* 

1. निखिल कंवर,पिता – संतोष सिंह उम्र – 22 वर्षपता – नकटीखार ऊपर मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

2. अजय कुमार मंझवार,पिता – स्व. रविराम मंझवार उम्र – 21 वर्ष पता – ग्राम नकटीखार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

 *कानूनी कार्यवाही:* 

आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की विवेचना जारी है।

“`कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर, सतत एवं लक्षित कार्यवाही की जाती रहेगी।“`

_साथ ही आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने आसपास अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।_

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button