कोरबा

अवैध सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

अवैध सट्टा के दो अलग-अलग मामले में दो व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

 

 अवैध सट्टा के मामले में 21,000 रुपए की सट्टा पट्टी के साथ कुल 1240/- रूपए नगदी रकम किया जप्त

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य मे दिनांक 01.12.2022 को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध सट्टा के खिलाने वाले 2 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 अलग-अलग मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पास अवैध सट्टा खिलाते मोहम्मद इशाक कुरेशी एवं ठाकुर घाट पुरानी बस्ती के पास अवैध सट्टा खिलाते ओम प्रकाश केवट को पकड़ कर लगभग ₹21000 सट्टा पट्टी के साथ 1240 रुपए नकदी जप्त कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।अवैध काम करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button