रायपुर

आबकारी आरक्षक भर्ती: 200 पदों पर चयन सूची जारी, 43 अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, व्यापम से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर विज्ञापन में निर्धारित वर्गवार और प्रवर्गवार रिक्तियों के अनुरूप लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड जांच के लिए बुलाया गया था।

128 अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 128 अभ्यर्थी या तो अनुपस्थित रहे या शारीरिक मापदंड में अपात्र पाए गए। ऐसे अभ्यर्थियों के नाम चयन प्रक्रिया से हटाने के लिए 12 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया।

200 पदों पर चयन, 43 प्रतीक्षा सूची में

शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर कुल 200 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची भी जारी की गई है, जिससे भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में चयन किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से आबकारी विभाग में लंबे समय से खाली पदों की पूर्ति होगी, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button