ट्रैक सिटी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्राकृति आपदा से मृत्यु होने पर परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि मंजूर किया है। ग्राम निलजा के श्री हेमलाल देवांगन की पत्नी श्रीमती नीरा बाई देवांगन की मृत्यु आगजनी की वजह से हुई। इसके पश्चात श्री देवांगन ने अनुदान राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन का निराकरण करते हुए कलेक्टर ने 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी है।

