कोरबा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु अपात्र आवेदनों की सूची जारी।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्राक्चयन प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश हेतु ऑनलाईन कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1977 आवेदन पात्र तथा 48 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय तथा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

प्रवेश पत्र एकलव्य की आधिकारिक वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध रहेगा।

जिलावासियों एवं अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए शासन की वेबसाइट एवं सूचना पटल का अवलोकन करते रहें।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button