कोरबा

“एक शाम शहीदों के नाम”कार्यक्रम का भव्य आयोजन

स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला, क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या हुए शामिल

कोरबा, 15 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) विकासनगर गुरुद्वारा में क्षेत्र के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के द्वारा बनाए गए चिल्ड्रन पार्क में गुरुद्वारा के सामने चिल्ड्रन पार्क में “एक शाम शहीदों के नाम”कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, सर्वप्रथम बीकन इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला, जिसमें क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, यह कैंडल मार्च विकास नगर कॉलोनी से होते हुए गुरुद्वारा के सामने चिल्ड्रन पार्क पर पहुंचा, जहां पर आम जनों के साथ कैंडल व दिए जलाकर 2 मिनट का मौन रख के

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे सेना के 40 जवानों के शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । चिल्ड्रन पार्क में ही एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुसमुंडा महाप्रबंधक संजय मिश्रा अपने सह अधिकारियों के साथ उपस्थित हुए, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह द्वारा बनवाए गए चिल्ड्रन पार्क के सामने “हमर कुसमुंडा” आइकॉन एवम पार्क अंदर लगे सुंदर लाइट का मुख्याथिती संजय मिश्रा के हाथों रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

जिसके बाद मंच पर भारत माता की तस्वीर पर फूल माला अर्पण करने के पश्चात जीएम संजय मिश्रा ने क्षेत्रवासियों का अभिवादन किया साथ ही इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पार्षद अमरजीत एवम साथी आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। आयोजकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुष्प गुच्छ से सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने मंच के माध्यम से कहा कि “वैसे तो मैं गाता नही हूं पर जब बात देश की हो तो वह खुद को वीर शहीदों के नाम दो लाइन गाने से रोक नही पाऊंगा”, उन्होंने भी क्षेत्रवासियों के सम्मुख एक देश भक्ति से जुड़ा गीत प्रस्तुत किया, अपने जीएम को स्टेज पर गाता देख सभी ने जोरदार तालियों से जीएम संजय मिश्रा का अभिवादन किया।

गीत के पश्चात बीकन इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को याद करते हुए देश के जवानों के गौरवशाली पलों को सजाते हुए एक बेहद ही मार्मिक नाटक की प्रस्तुति दी जिसमें हमारे देश के जवानों की कुर्बानी को बतलाया गया साथ ही हमारे देश की ओर आंख उठाने वाले दुश्मनों को भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए मन को छू लेने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शमा बांधने के लिए कोरबा से आए हुए मशहूर गायक जाकिर हुसैन ने अपने साथी कलाकारों के साथ देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी साथ ही साथ नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने भी बहुत ही खूबसूरती के साथ देश भक्ति से जुड़े गानों में डांस व देश के प्रति समर्पित रहने संदेश दिया। एक शाम शहीदों के नाम इस कार्यकम की क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा साथ ही आयोजनकर्तो को इसके लिए बधाई शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर बीकन स्कूल के टीचर्स, बच्चे क्षेत्र के पार्षदों एवं सभी गणमान्य नागरिक क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button