Korba

ओवरब्रिज की रेलिंग में टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम सरईपाली में ओव्हरब्रिज पर गुजरते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना पाली थाना अंतर्गत की है। बेलतरा-रतनपुर मार्ग स्थित ग्राम जाली निवासी दीपक सिंह मरावी उम्र (21 वर्ष) कोरबा में सर्वमंगला क्षेत्र के आसपास होटल में काम करता था। वह अपने गांव गया था जहां से अपने साथी करण मरकाम लगभग (19 वर्ष) निवासी ग्राम जाली के साथ वापस कोरबा लौट रहा था। इसी बीच सरईपाली ओव्हरब्रिज से गुजरते वक्त वह अनियंत्रित हो गया और बाइक किनारे रेलिंग से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी करण को गम्भीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम व पाली थाना से स्टाफ घटनास्थल पर पहुंची।दीपक सिंह को अस्पताल पहुंचा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button