कोरबा

निहारिका घंटाघर पर दो पक्षों में मारपीट, नशे में युवक ने किया हंगामा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के निहारिका घंटाघर क्षेत्र में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने कपड़ा दुकान के सामने पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और दुकान के स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

मारपीट की घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो रही है और आसपास भारी भीड़ जमा है।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले भी इसी दुकान पर आकर विवाद कर चुका है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button