कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हो गया। वाहन की टक्कर से कार में सवार पूरा परिवार घायल हुआ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना अलसुबह करीब 6:50 बजे की है। डायल 112 के सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रोड एक्सीडेंट की सूचना पर बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर नेशनल हाईवे-130 के ग्राम बंजारी (रमा देवी पेट्रोल पंप) के पास पहुंची। यहां एक कार व वाहन में जोरदार आमने-सामने से टक्कर हो गई थी।
कार में सवार आहत व्यक्तियो में अजीत पाल 46 वर्ष, जयंती पाल उम्र 42 वर्ष, नवीन पाल उम्र 15 वर्ष व अभिनव पाल उम्र 18 वर्ष यह सभी अपने निवास स्थान प्रतापपुर से बेंगलुरु जा रहे थे जो रास्ते में सामने से आ रही वाहन का शिकार हो गए सभी आहत व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थी। जिसे 112 की टीम द्वारा आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया और बेहतर उपचार हेतु मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारी बांगो को दिया गया।

