कोरबा

करंट लगने से लंगूर की मौत , बजरंग दल ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर के निहारिका कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग में प्रभात डेयरी के पास 11 केवी विधुत तार की चपेट में आने से लंगूर की मौत हो गई । जिसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। साथ ही गौ सेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी दी गई।

सूचना पर गौ सेवको एवं बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंचे और विधि विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। , शव वाहन गाड़ी नहीं होने पर खुद कि गाड़ी में उठाकर कर किया अंतिम संस्कार किया गया।

गौ सेवकों और बजरंग दल के इस कार्य को लेकर लोगों ने जमकर सराहना की ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button