रायपुर

करणी सेना के द्वारा खारुन गंगा में महाआरती आज

रायपुर,05 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के आवाहन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक महीने की पूर्णिमा की संध्या पर खारून गंगा मैय्या एवं हटकेश्वर महादेव की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस महीने आज 5 फरवरी को संध्या 5:00 बजे यह आयोजन महादेव घाट रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का सिलसिला दिसंबर माह की पूर्णिमा की संख्या से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात 6 जनवरी 2023 को इस आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की गई। उसी क्रम में लगातार तीसरी बार आज 5 फरवरी को यह आयोजन संपन्न होने जा रहा है। श्री तोमर के अनुसार बनारस की तर्ज पर महादेव घाट रायपुर में प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को इस भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा ।जिससे ना सिर्फ़ सनातन चेतना का विकास होगा परंतु समाज के विभिन्न वर्गों में एकता की भाव जागृत होगा जो समाज को प्रगति की नई दिशा प्रदान करने में सहायक होगा।

महाराज रितेश्वर जी रहेंगे उपस्थित

आज के खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महा आरती में वृंदावन के श्री आनंदम धर्म के संस्थापक भारतीय आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता एवं लेखा रितेश्वर जी महाराज भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button