कोरबा,करतला (ट्रैक सिटी) सामूहिक भागीदारी पर आधारित नेता भोजन का कार्यक्रम आज 18 अक्टूबर को विकासखंड करतला के प्राथमिक शाला कोटमेर संकुल कोटमेर में जिला कलेक्टर कोरबा श्री अजीत बसंत एवं उनकी धर्मपत्नी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। छ ग सरकार द्वारा समुदायों के बीच अपनेपन की भावना को विकसित एवं स्थापित करने के उद्देश्य से नेवता भोजन की सुरुवात की गई है, नेवता भोजन स्कूलों मे प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन में पोषक मूल्य में वृद्धि के उद्देश्य को लेकर स्कूलों में इसकी शुरुआत की गई है। आज प्राथमिक शाला कोटमेर मे नेवता भोजन कार्यक्रम मे शामिल अतिथियों का स्वागत कोटमेर ग्राम के महिला नर्तकों के द्वारा पारम्परिक लोकनृत्य कर्मा के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर किया गया।आज के कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य श्रीमती मनबारी बाई राठिया, सरपंच श्रीमती आतो बाई राठिया,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जलदीप सिंह राठिया, सदस्यगण स्कूल शिक्षा विभाग के मुखिया जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पाण्डेय, खंड समन्वयक अजय तिवारी,संकुल समन्वयक कोटमेर ओमप्रकाश बघेल, संकुल समन्वयक नोनबिर्रा अशरफ खान, संकुल समन्वयक नोंदरहा फूल सिंह राठिया, कर्मचारी,ग्राम पंचायत कोटमेर के पंच गण नीलाम्बर सिंह राठिया, दीपक सिंह राठिया, ग्राम के गणमान्य नागरिक गण, महिला स्व सहायता समूह के कार्यकर्त्ता, सदस्य,मातृ शक्तियों की भारी उपस्थिति मे नेवता भोजन आयोजित हुई। कलेक्टर कोरबा एवं उनके धर्मपत्नी द्वारा प्राथमिक शाला एवं आंगनबाडी मे अध्ययनरत बच्चों को पूड़ी, खीर, मिठाई, केला चॉकलेट वितरण कर बच्चों के साथ भोजन किया गया। भोजन पश्चात उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनी गई। नेवता भोजन कार्यक्रम मे DEO टी पी उपाध्याय, BEO संदीप पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत मे प्रधान पाठक मया राम कुर्रे, संकुल समन्वयक ओमप्रकाश बघेल द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।

