कोरबा (ट्रैक सिटी) कलेक्टर अजीत बसंत जब से कोरबा में पदभार ग्रहण किये हैं। तब से आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम हो रहा हैं। कोरबा जिला में कई कलेक्टर आए और गए। पर कलेक्टर अजीत बसंत का काम करने का तरीका सब पर भारी पड़ रहा हैं। आज तक कभी भी सड़क पर न तो परिवहन विभाग के अधिकारी और न ही एसडीएम अधिकारी राखड़ परिवहन करने वाले गाड़ियों की जांच हुई थी। लेकिन कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर आरटीओ अधिकारी शशिकांत कुर्रे, एसडीएम कोरबा द्वारा राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों पर आज सघन जांच की जा रही है। बिना तिरपाल, बिना रिफलेक्टर, बिना फिटनेस के संचालित राखड़ वाहनों पर कार्यवाही की जा रही हैं। साथ ही रात्रि में सड़क किनारे अवैध डंपिंग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है, जो नियमों को ताक पर रखकर राखड़ परिवहन कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक उड़नदस्ता टीम द्वारा 32 गाड़ियों से 37000/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभी यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

