बलरामपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

14 नवंबर से की जाएगी धान खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पारदर्शिता पूर्वक धान खरीदी करने दिए निर्देश

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर एक्का ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस माह की 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अवधि, शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता, समर्थन मूल्य, बायोमेट्रिक धान खरीदी, खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर, टोकन की जानकारी सहित समस्त जानकारी बैनर, पंपलेट, दीवार लेखन के साथ ही धान खरीदी केंद्रों में स्थल की सफाई, कांटा बाट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन, कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, डनेज व्यवस्था, छाया, पेयजल जैसी समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान बेचने से जुड़ी उनकी हर तरह की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाये। उन्होंने धान पंजीकरण ऑनलाइन प्रविष्टि के साथ ही धान खरीदी तिथि को ही आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना हो, इसका कड़ाई से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, वे सभी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री एस.बी. कामटे, जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक, नोडल सी.सी.बी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी ऑपरेटर उपस्थित रहे।

धान खरीदी से संबंधित ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसी कड़ी में डाटा एंट्री आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में डाटा एंट्री आपरेटरों को धान खरीदी से संबंधित सभी तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के आधार पर धान खरीदी करने के लिए सभी केन्द्रों को बायोमेट्रिक डिवाइस भी प्रदान किया गया।

टोल फ्री नंबर जारी

जिले में धान खरीदी  विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते है। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं

उल्लेखनीय है कि किसान पंजीयन की निर्धारित सीमा तक जिले में 50660 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 3980 हजार नये किसान शामिल हैं। जिले में स्थापित 49 धान खरीदी केन्द्रों के जरिए निर्धारित अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वे अपना धान बेच पाएंगे तथा शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर धान खरीदी नहीं होगी। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों सहित संग्रहण केन्द्रों और राइस मिलों में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट का तौल में इस्तेमाल होगा। धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जायेगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button