Mungeli

कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने पर जताया आभार।

मुंगेली (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी नागरिकों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी के सहयोग से लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी।

कलेक्टर ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य को पूरा किया। उन्होंने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की भी सराहना की।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button