कोरबा

फांसी लगाकर युवक ने दी जान , पंखे से लटकता मिला शव, विवाद के बाद मायके में रह रही थी पत्नी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटकता मिला। विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कोरई बस्तीपारा की है। मृतक की पहचान किशन कुमार (30) के रूप में हुई है, जो कि मजदूरी करता था। सोमवार सुबह जब किशन काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों ने अंदर जाकर देखा। वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घरवालों के बयान दर्ज किए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

दंपती में होता था विवाद किशन कुमार शादीशुदा था और उसकी शादी को तीन साल हो चुके थे। पत्नी से विवाद के कारण वह मायके में रह रही थी। किशन रोजी-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।पुलिस कर रही जांच इन विवादों के बाद वह शराब पीने का आदी हो गया था। रिश्तेदारों के अनुसार, किशन रोज की तरह घर से निकला था। शाम को लौटने के बाद उसने अपने कमरे में खाना खाया। परिजनों को लगा कि वह खाना खाकर सो गया होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button