कोरबा । मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में 145 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। जनचौपाल में एमपी नगर कोरबा निवासी रिहाना खातून ने स्याहीमुड़ी स्थित सीपेट में तकनीकी पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होने सीपेट में पढ़ाई करने की इच्छा जताई। रिहाना ने अपनी घर की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पढ़ाई के लिए जरूरी फीस नही चुका पाने में असमर्थता जताई। कलेक्टर श्री झा ने रिहाना की बातों को संवेदनशीलता से सुनकर रिहाना की सीपेट में पढाई पूरी करवाने जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक मदद करने के निर्देश लाईवलीहुड के सहायक परियोजना अधिकारी को दिये।
Leave a Reply
