कोरबा (ट्रैक सिटी)। ग्राम पंचायत बसीबार के वरिष्ठ नागरिक धरम सिंह कंवर के किसान पुत्र अजय कुमार कंवर का GD CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सफल चयन एवं प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रथम गृह आगमन पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव के युवाओं एवं ग्रामवासियों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसीबार के उपसरपंच देवेंद्र यादव सहित मोहपाल कंवर, कलेश सिंह कंवर, दिलीप कंवर, किशन सिंह, देवाशीष कंवर, भानु कंवर, देवेंद्र सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने अजय कुमार कंवर का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि एक किसान परिवार के बेटे का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन पूरे गांव के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। अजय कुमार कंवर की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामवासियों ने अजय कुमार कंवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर सफलता की कामना की।

