Korba

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू अल्प प्रवास पर पहुंचे कोरबा-बजट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

कोरबा (ट्रैक सिटी) केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्री तोखन साहू अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ पत्रकारों से भी चर्चा की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश का बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट है। साथ ही साथ राज्य सरकार में भी सभी सेक्टरों को ध्यान में रखते हुए अपना बजट पेश किया है, जिससे विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।
प्रदेश के नगरीय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई है इसके लिए मैं जनता का पूर्ण रूप से आभार व्यक्त करता हूं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना में हो रही लेट लतीफी को लेकर सवाल पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि नल जल योजना में पिछले पंचवर्षीय में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्सा नहीं जाएगा। वहीं वर्तमान सरकार ने हाल ही के बजट में शुद्ध पेयजल को लेकर बजट का प्रावधान रखा गया है, जो कि मोदी की गारंटी के रूप में जल्द ही धरातल पर उतरेगी और लोगों को शुद्ध पीने का जल प्राप्त होगा।
पैसेंजर ट्रेनों में सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 7 हजार करोड रेल प्रबंधन को के लिए जारी किए हैं जिससे जन हित में रेल सुविधाओं के लिए खर्च किया जाएगा।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button