कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेजी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, कोरबा शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना अग्रवाल तथा महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।
परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं अन्य महापुरूषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर, सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में गणेश वंदना बीसीए अंतिम से दिव्यारानी एवं स्नेहा तथा बीबीए अंतिम से स्वास्तिका द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बहुत ही ओजस्वी पूर्ण भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ईरविन कुमार एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उमाकांत कैवर्त, पियुश साहू,राखी सोनवानी, सिमरन कौर एवं डीसीए के छात्रा कविता एवं अनुराधा, पीजीडीसीए से रोशनी प्रिया तथा बीबीए अंतिम से स्वास्तिका द्वारा गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत हुआ, तत्पश्चात् सहायक प्राध्यापक मेधा सोनी एवं रीना लहरे तथा सुरभि राठौर द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण राष्ट्रगान एवं कविता का पाठन किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सहायक प्राध्यापक सुरभि कुण्डू एवं बालीदास महंत तथा पीजीडीसीए से पूजा, करिश्मा एवं फिजा तथा बीसीए अंतिम से प्रिया द्वारा देशभक्ति गीत क्रमानुसार प्रस्तुत किये गये, सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में डीसीए से अनुराधा के एकल नृत्य तथा पीजीडीसीए के छात्रों तानिया, जयंती एवं श्वेता श्याम छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा प्रिंसी, वर्षा, अमीषा, वीनस एवं मोनिका के जोश भरे सामुहिक नृत्यों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
केसीसी के निर्देशक राजेश अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अपने उद्बोधन पर कहा कि हमें खुद को राष्ट्र के लिये समर्पित करने और देश की प्रगति, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवं संविधान के कारण ही भारत एक समृद्धशील एवं विससित राष्ट्र की ओर अग्रेषित है इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी, आगे उन्होने अपने ओजस्वी पूर्ण वचनों में बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में विकास होता है एवं समाज में एक अच्छे छवि की प्राप्ति होती है, आगे अपने वचनों में उन्होने सन् 1950 से गणतंत्र राष्ट्र गठित होने से लेकर वर्तमान समय के विकसित भारत में शिक्षित लोगों के योगदानों के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी वर्तमान समय में किन ऊँचाईयों की बुलंदियों को छू रहा है, आगे उन्होने केसीसी में अध्ययनरत सभी छात्रों से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभायें एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के बीसीए अंतिम के तरूण एवं बीसीए प्रथम के नेहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, ईरविन कुमार, सुरभि राठौर, मेधा सोनी, उमाकांत कैवर्त, सिमरन कौर, राखी सोनवानी एवं पियूश साहू एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
Leave a Reply

