कोरबा

कोयला लोड ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी में हुई जोरदार टक्कर से लगी दोनो वाहनों में आग, एक की मौत।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के नेशनल हाइवे केंदई झरना के पास कोयला लोड ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों ही वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते टक्कर होने के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। वहीं, इस हादसे में कोयले से लदे ट्रेलर वाहन का चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। वही सीमेंट लोड वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया।

जहां जिंदा जलने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे सामने आई। कोयला लोड वाहन कोरबा से आ रहा था। वहीं, सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ होने के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल इसकी सूचना दमकल वाहन को दी। बताया जा रहा है कि दमकल वाहन को इसकी सूचना देने के डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल वाहन नहीं पहुंचा था। वाहन धू-धू कर जल रहे थे। आग की लपटे और धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा था। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हुई है। आगे की जांच की कार्रवाई जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button