कोरबा (ट्रैक सिटी) फ्रांस के ACP (औदस क्लब परीसन) बैनर के तहत इंदौर रैडोन्नेर्स ने १००० KM की साइकिलिंग इवेंट BRM (ब्रेवेट्स दे रैडोन्नेयर्स मोंडिऑक्स) करवाई जो की इंदौर से शुरू होकर मालेगाव – इंदौर – भोपाल और वापस इंदौर तक की थी जो की ७५ घंटे मैं पूरी करनी थी। इस इवेंट में १० प्रतिभागियों भाग लिया। यह इवेंट काफी चल्लेंजिंग और टफ इवेंट माना जा रहा था जिसमे की राइडर्स को विषम परिस्थितियों में लगातार ७५ घंटे हाईवे पर साइकिल चलनी थी। यह इवेंट 24 अक्टूबर सुबह 6 बजे से सुरु होकर 27 अक्टूबर सुबह 9 बजे खत्म हुई। राइडर्स बतातें हैं की वे हाईवे पर तेज धुप, विपरीत दिशा की तेज हवाएं, पहाड़ियों से गुजरती ऊँची नीची रास्ते और सैकड़ो फ्ल्योवेर्स पार करने थे । रस्ते में चेक पॉइंट्स भी थे जिसमे की समय पर न पहुंचने में वही पर डिसक्वालिफाई हो जाना था। इस इवेंट की लिए राइडर्स ने काफी दिनों से प्रैक्टिस भी की।
इस इवेंट को १० साइकिलिस्ट ने पार्टिसिपेट किया और ७ पार्टिसिपेट ने फिनिश किया। इस इवेंट को तय समय में फिनिश करने वालो के नाम क्रमबद्ध इस प्रकार से हैं अमित जैस्वाल, डॉ आर बी सिंह बैस, अंकुर गुप्ता, कमलेश चंदवानी, कोरबा के रहने वाले सुरेश कुमार पासवान, गणेशप्रसाद काले, और राजेश हिरानी। इस इवेंट के सपोर्ट के लिए पीछे एक मार्सेल की गाड़ी भी थी जो राइडर्स की मॉनिटरिंग कर रही थी। इस इवेंट की मार्सेल गौरव जैन, और हर्ष माली थे । यह कार्यक्रम इंदौर रैडोन्नेर्स की देकरेख में डॉ संग्राम सिंह, प्रवीण पराशर, और प्रियवर्त साह की नेतृतवा में हुआ।

डॉ संग्राम सिंह बताते है कई लोगों के लिए, 1000 किमी की यात्रा एक लक्ष्य और ढेर सारे अनुशासन के साथ शुरू होती है। प्रशिक्षण यात्राओं, देर रात और सुबह-सवेरे से लेकर, संतुलित आहार बनाए रखने और मौसम की अप्रत्याशित परिस्थितियों और सड़क बाधाओं का सामना करने तक, अकेले तैयारी एक महत्वपूर्ण चुनौती है। फिनिश लाइन को पार करने की उपलब्धि प्रत्येक साइकिल चालक की थकान, मांसपेशियों में दर्द और मानसिक तनाव के बावजूद आगे बढ़ने के दृढ़ संकल्प को साबित करती है। यह सिर्फ दौड़ पूरी करने के बारे में नहीं है; यह व्यक्तिगत सीमाओं को आगे बढ़ाने और नए मानक स्थापित करने के बारे में है। साइक्लिंग समुदाय के बीच का सौहार्द ही इन धीरज आयोजनों को इतना यादगार बनाता है। यह न केवल भौतिक सीमाओं को पार करना है, बल्कि अनगिनत अन्य लोगों को भी अपने सपनों का पीछा करने और अपनी सहनशक्ति चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है । यहाँ पर किये हुवे सभी मील, आपकी यादें और बीआरएम साइकिलिंग की दुनिया में पहचान बनाएगी । यहाँ राइडर्स ने कुछ असाधारण हासिल किया है और आगे की राह पर दूसरों को प्रेरित किया है!

