कोरबा

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, आईसक्रीम यूनिट्स से सैंपल जब्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ गर्मी का मौसम शुरू होते ही कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आईसक्रीम फैक्ट्रियों से लिए गए सैंपल

टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की आईसक्रीम फैक्ट्री में जांच की। निरीक्षण के दौरान दोनों फैक्ट्रियों के लाइसेंस तो सही पाए गए, लेकिन उत्पाद निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। विभाग अब इन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

बिना लाइसेंस चल रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील

जांच के दौरान टीम शहर के डिगापुर वार्ड क्रमांक 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको) फैक्ट्री भी पहुंची। यहां स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए गए। लाइसेंस की जांच में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि दो आईसक्रीम फैक्ट्रियों से नमूने लिए गए हैं, जबकि एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता का स्पष्ट आकलन हो सकेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button