कोरबा (ट्रैक सिटी)/ खनिज शाखा, जिला कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी के माध्यम से ग्राम कुदमुरा, तहसील भैसमा, ग्राम चारपारा, तहसील दर्री तथा ग्राम भिलाईखुर्द, तहसील कोरबा स्थित रेत खदानों के उत्खनन पट्टे का आबंटन किया जाना है। इसके लिए निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में भाग ले सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में बोली प्रारंभ करने की तिथि 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से निर्धारित की गई है, जबकि बोली में भाग लेने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक है।
इच्छुक बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में भाग लेने, खदानों के आबंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी एमएसटीसी के आधिकारिक पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी जिले की वेबसाइट, छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), कोरबा एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत भवन के सूचना पटल से भी प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7587350731 पर संपर्क किया जा सकता है।

