कोरबा

कोरबा विधानसभा से जयसिंह अग्रवाल ने दिया आवेदन

कोरबा (ट्रैक सिटी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेसी प्रत्याशी बनाए जाने का आवेदन जमा करने के निर्देशों का पालन करते हुए कोरबा विधायक व छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष राठौर को अपना आवेदन सौंपा।

कांग्रेस कार्यालय में आवेदन देने के समय नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी ,जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सपना चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, राजेश यादव, रवि पी.सिह जिला महामंत्री शहर विकास सिंह, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राकेश पंकज,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button