Korba

क्रिकेट अंडर -14 कोरबा जिले से 78 खिलाडियों ने सलेक्शन ट्रायल में लिया हिस्सा।

सीएससीएस परिवेक्षक संतोष पांडेय के मार्ग में हुआ चयन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के दिशा निर्देश पर इस वर्ष इंटर ड्रिस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले टीम का फाइनल चयन 4 अगस्त को अंडर 14 क्रिकेट खिलाड़ियों का एसईसीएल सेंट्रल मैदान में किया गया जिसमें जिले से 78 क्रिकेट खिलाडियों ने, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, स्पिन, विकेटकीपर, मे ट्रायल दिया। सीएससीएस, रायपुर द्वारा पर्वेक्षक संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में यह चयन सम्पन हुआ । पर्वेक्षक ने बताया कि कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोरबा के खिलाडियों ने बहुत ही हर्षोल्लास एवम आत्मविश्वास के साथ अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो कि आने वाले समय में कोरबा के खिलाड़ी राज्य कि टीम में अपना स्थान बनाएंगे।
इस चयन प्रक्रिया में शामिल 78 खिलाड़ियों से अंतिम 30 का चयन कर जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट ट्रेनिग कैम्प आयोजित किया जाएगा।
ट्रायल के प्रमुख चयमकर्ता अनिल प्रजापति, नरेंद्र गजबेये, बलविंद्र सोढी रहे।
इस आयोजन पर कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी साहू , सहसचिव जीत सिंह ,अजय राय, एवम हरीश प्रजापति, भूपेन्द्र दास, प्रेमलाल साहू, शुभांक, नमन उपस्थित रहें।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button